Oyo Rooms क्या है ? यही होटल क्यों बुक करें, बुक करने के लिए आपको क्या-क्या चाहिए होता है, OYO Unmarried Couples को रूम देता है ?Oyo Rooms

OYO Rooms

OYO Rooms – क्या आप कभी कहीं बाहर घूमने गए हैं? जी हां हम जानते हैं हर किसी को घूमना फिरना पसंद होता है। जब भी आपके स्कूल की, College की या ऑफिस की छुट्टी होती है, तो आप Picnic पर भी जाते होंगे। तो वहां पर आपको रुकने के लिए hotels भी लेने ही होते हैं।

क्योंकि घूमने में थकावट हो जाती है और थोड़ा Rest करने के लिए fresh up होने के लिए हमें रूम की जरूरत होती है। पहले rooms ढूंढने में बड़ी कठिनाई होती थी। लेकिन अब फोन निकालो और उससे हम देश के किसी भी कोने में OYO Rooms की मदद से rooms या होटल ढूंढ सकते हैं।

यह भी पढ़ें – UPI ID से आपको हो सकते हैं यह फायदे। जाने विस्तार में।

Oyo Rooms क्या है?

OYO किसी भी छोटे या बड़े businessman को Grow करने में help करता हैं। Oyo Rooms 1 ब्रांड है। oyo the rooms के पास खुद का कोई भी होटल नहीं है। यह किसी भी छोटे बड़े होटल के साथ tie up करती है और उसे फिर आप Oyo Rooms की app या वेबसाइट पर देख कर बुक कर सकते हैं।

Oyo Rooms ही बुक क्यों करें?

जैसा कि आपको बताया OYO Rooms एक brand है। कोई भी अपना नाम खराब नहीं करना चाहता। Oyo Rooms की app या वेबसाइट पर आपको किसी भी होटल के Photo मिल जाती है। आप उन्हें देखकर अपना रूम बुक कर सकते हैं। रूम के साथ-साथ आपको Breakfast, Parking, Luggage आदि की सुविधा भी प्राप्त होती है।

Oyo Rooms Check In करने के लिए क्या-क्या चाहिए होता है?

OYO Rooms में check in करने के लिए आपके पास कोई भी Government Issued ID होनी आवश्यकता होती है। उस Id पर आपके फोटो के साथ-साथ आपका address होना भी जरूरी है। जब आप होटल में अपना ID proof दिखाते हैं तो वह आपको होटल में check in करने देते हैं।

यह भी पढ़ें – In Vitro Fertilization क्या होता है, कितने पैसे लगते हैं, क्या यह Painful होता है? जाने पूरी जानकारी।

क्या Oyo Rooms में 18 साल से कम वाली आयु के लोग जा सकते हैं?

OYO Rooms उसको कभी भी अकेले या किसी लड़की के साथ 18 साल की कम उम्र में जाने की अनुमति नहीं देता। यह उनकी Policy के खिलाफ होता है। आप अपने परिवार के साथ ही OYO Rooms जा सकते हैं।

क्या OYO Rooms Unmarried Couples को रूम देता है?

यह कहीं भी नहीं लिखा है कि Oyo Unmarried Couple को रूम नहीं देता। आप अपनी आईडी दिखाकर किसी भी OYO Rooms में रूम ले सकते हैं। बस आपकी और आपके Partner की आयु 18 साल से अधिक होनी चाहिए।

क्या Oyo Rooms में आपको आपके partner के साथ पुलिस Harass कर सकती है?

यदि आप एक proper आईडी प्रूफ दिखाकर OYO Rooms में check in करते है, तो किसी भी पुलिस वाले का हक नहीं बनता कि वह आपको या आपके partner को साथ देखकर Harass करें। यह एक कानूनी अपराध है।

एक Room में कितने लोग रह सकते हैं?

जब आप रूम बुक करते हैं तो आपसे पूछा जाता है कि आप कितने लोग हैं। OYO Rooms में maximum एक रूम में 3 लोगों को allowed करता है। यदि आप Couple है और तब रूम बुक कर रहे हैं, तो आप एक लड़की के साथ एक लड़का ही रूम में जा सकते हैं।

क्या हम होटल में जाकर रूम बुक कर सकते हैं?

हां आप रूम Oyo rooms app या Website की मदद से या आप उस होटल में जाकर भी रूम ने check in कर सकते हैं।

Oyo Rooms में चेक-इन और चेक-आउट करने का समय क्या होता है?

आप दोपहर के 12:00 से चेक-इन कर सकते हैं। और अगले दिन सुबह 11:00 तक चेक-आउट कर सकते हैं। यह आपके ऊपर depend करता है कि आपने कितने दिन के लिए या फिर कितने समय के लिए Oyo Room बुक किया है।


एक विनती?

मैंने इस पोस्ट को लिखने के लिए कड़ी मेहनत की है, आपकी मदद करने के लिए। अगर आप इसे सोशल मीडिया पर शेयर(share) करें और नीचे कमेंट(comment) करें, तो मुझे बहुत मदद मिलेगी। ये है रास्ता.. ♥️

इस तरह आप मदद कर सकते हैं...

Leave a Comment