Cosmetic Surgery क्या है, किस age में करवानी चाहिए, कितना खर्च आता है? क्या आयुष्मान कार्ड से cosmetic सर्जरी हो सकती है?

Cosmetic Surgery

कॉस्मेटिक सर्जरी क्या है,किस age में करवानी चाहिए, कितना खर्च आता है? क्या आयुष्मान कार्ड से cosmetic सर्जरी हो सकती है?

Cosmetic surgery – सुंदर दिखना किसे पसंद नहीं। हर कोई सुंदर दिखना चाहता है। चाहे घर में कोई function हो, कहीं बाहर restaurant में जाना हो, शादी में जाना हो या girlfriend के साथ घूमने जाना हो, हम यही कोशिश करते हैं कि सुंदर दिखे।

आजकल तो जमाना बदलता जा रहा है। लोग selfie खींच कर Facebook, Instagram आदि जगह पर पोस्ट करते हैं। और फोटो में सुंदर दिखने के लिए फिल्टर का भी use  करते हैं। कुछ लोग सुंदर दिखने के लिए cosmetic सर्जरी करवाते हैं।

cosmetic सर्जरी क्या है?

सुंदर दिखने के लिए सर्जरी के द्वारा करवाया गया कोई भी शरीर में बदलाव cosmetic सर्जरी के द्वारा होता है। जैसे आपको hair transplant करवाने हो, नाक का Size छोटा या बड़ा करवाना हो, birth mark हटाना हो, breast size बड़वाना हो आदि। यह सभी चीजें cosmetic सर्जरी के द्वारा संभव है।

क्या आयुष्मान कार्ड से Cosmetic सर्जरी होती है?

जैसा कि आप जानते हैं की सुंदर दिखना हमारी खुद की choice होती है। यह कोई आवश्यक सर्जरी नहीं है। सरकार ने आयुष्मान कार्ड आवश्यक बीमारियों का इलाज करवाने के लिए निकाला है। जैसे कैंसर आंख रोग, दांत रोग आदि। अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है तो यह संभव नहीं है कि आप की cosmetic सर्जरी की फीस आयुष्मान कार्ड से माफ हो जाए। आपको cosmetic सर्जरी की फीस अपनी खुद की जेब से देनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें – Vitamin B12- यदि आपको भी करना पड़ रहा है Weekeness का सामना, तो आप में हो सकती है यह कमी!

अगर आप आयुष्मान कार्ड के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमने इस पर एक पूरा Article लिखा है, आप उसे जाकर पढ़ सकते हैं ।आपको वहां पर आयुष्मान कार्ड के बारे में हर जानकारी मिल जाएगी।  नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करने के बाद आप आयुष्मान कार्ड के बारे में पढ़ सकते हैं।

cosmetic सर्जरी कितनी आयु में करवानी चाहिए?

वैसे तो आप cosmetic सर्जरी कभी भी आयु में करवा सकते हैं। लेकिन एक Research के मुताबिक डॉक्टर यही सलाह देते हैं कि अगर आप cosmetic सर्जरी करवाना चाहते हैं तो कम से कम 20 वर्ष की आयु के बाद ही कराएं।

cosmetic सर्जरी करवाने में कितना खर्च आता है?

cosmetic सर्जरी एक लंबी सर्जरी है। इसमें कम से कम 3 से 4 घंटे का समय लग सकता है। और सर्जरी होने के बाद आपको 1 या 2 दिन के लिए अस्पताल में रुकना भी पड़ सकता है। तो इसमें कम से कम ₹150000  से लेकर ₹300000 तक का खर्चा आ जाता है।

क्या cosmetic सर्जरी में दर्द होता है?

कुछ मरीजों की मानी जाए तो सर्जरी करवाने के तुरंत बाद दर्द का एहसास नहीं होता क्योंकि cosmetic सर्जरी करते समय हमें Anaesthesia दिया जाता है, जिससे हमें दर्द का एहसास नहीं होता। और कुछ मरीजों का कहना यह है कि यह सर्जरी करवाने के बाद दर्द का एहसास होता है।

 क्या cosmetic सर्जरी करवाने से कोई नुकसान होता है?

cosmetic सर्जरी से हमारे शरीर का आकार बदला जाता है ताकि हम सुंदर दिख सके। इससे हमारी मांसपेशियों और सेल्स को नुकसान हो सकता है।

क्या किसी Insurance से हम Free में cosmetic सर्जरी करवा सकते हैं?

जैसा कि आपको बताया की cosmetic सर्जरी हमारी खुद की सुंदरता को बढ़ाने के लिए अपनी मर्जी से करवाई जाने वाली सर्जरी है। सरकार या कोई भी Insurance कंपनी इसे आवश्यक सर्जरी नहीं मानती। तो किसी भी सरकारी स्कीम या Insurance के तहत आप इसे Free में नहीं करवा सकते। आपको इसके लिए अपनी जेब से पैसे खर्च करने पड़ेंगे।


एक विनती?

मैंने इस पोस्ट को लिखने के लिए कड़ी मेहनत की है, आपकी मदद करने के लिए। अगर आप इसे सोशल मीडिया पर शेयर(share) करें और नीचे कमेंट(comment) करें, तो मुझे बहुत मदद मिलेगी। ये है रास्ता.. ♥️

इस तरह आप मदद कर सकते हैं...

Leave a Comment