NEET UG Full Form in Hindi | नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट।

बचपन से ही यह decide हो जाता है कि उनका लड़का या लड़की बड़ा होकर क्या बनेगा या क्या बनेगी। अगर लड़का हो तो उसे इंजीनियर बनाने के ख्वाब दिखाए जाते हैं। और यदि लड़की हो तो उसे डॉक्टर बनाने के ख्वाब दिखाए जाते हैं।

कुछ लोगों के ख्वाब सिर्फ ख्वाब तक ही सीमित रह जाते हैं। लोगों को संपूर्ण जानकारी न होने की वजह से वह अपने या अपने बच्चों के सपने साकार नहीं कर पाते। आपको डॉक्टर बनने के पूरी process से अवगत कराते हैं। डॉक्टर बनने के लिए NEET-UG का exam देना पड़ता है।

NEET-UG क्या है?

NEET National Eligibility Cum Entrance Test के नाम से जाना जाता है। इसे हर साल NTA के द्वारा आयोजित करवाया जाता है। यह एक पेपर है जिसके नंबर के आधार पर आपको मेडिकल कॉलेज में सीट या एडमिशन मिलता है।

NEET-UG का पेपर कौन-कौन दे सकते हैं?

  1. यदि आप 12th पास है यदि आपके मार्क्स इतने है तो आप। NEET-UG का पेपर दे सकते है।
    • General – 50%
    • General physical handicap – 45%
    • OBC/SC/ST – 40%
  1. यदि आपकी उम्र 17 साल या उससे अधिक है तो ही आप इस पेपर को दे सकते हैं। एक उदाहरण के लिए यदि आप NEET- 2023 का पेपर दे रहे हैं तो आपकी उम्र 31 दिसंबर 2006 से पहले की होनी चाहिए। यदि आपकी उमर 1 जनवरी 2007 है, तो आप NEET के लिए योग्य नहीं है।
  2. आपके पास 12th मैं Physics, Chemistry, Biology, English यह चार सब्जेक्ट होने अनिवार्य है। यदि इनमें से कोई भी आपके पास नहीं है, तो आप NEET का exam नहीं दे सकते।

NEET-UG का फॉर्म भरने के लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है?

NEET का form भरने के लिए आपके पास 10th, 12thvकी mark sheet, फोटो, thumb Impression, signature की जरूरत होती है। इसमें आपको फॉर्म भरने के लिए फीस देनी पड़ती है। यह इस प्रकार है।

  • General Rs.1500
  • EWS – Rs.1400
  • SC/ST Rs.800
  • NRI  Rs.7500

यदि आप NEET-UG का रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं – click here

NEET-UG का exam देने के लिए क्या कोई age limit है?

NTA  guideline के तहत आप इस age तक NEET का exam दे सकते हैं।

  • General – 25 साल
  • OBC/SC/ST – 30 साल

लेकिन अभी सुप्रीम कोर्ट में इससे related केस चला हुआ है। जब तक सुप्रीम कोर्ट से कोई भी फैसला नहीं आ जाता तब तक आप किसी भी उम्र तक NEET का exam दे सकते है।

NEET के पेपर का syllabus क्या है?

NEET के पेपर में 11th, 12th की Physics, Chemistry and Biology के सवाल पूछे जाते हैं जिसमें

  • Physics 50
  • Chemistry 50
  • Biology 100

जिनमें से इतने सवाल अनिवार्य होते हैं

  • Physics – 45
  • chemistry – 45
  • biology – 90

इसमें 20 सवाल extra आते हैं जिन्हें आप करना चाहे तो कर सकते हैं।

NEET-UG का exam कितने नंबर का होता है? और क्या NEET में नेगेटिव marking होती है?

NEET-UG का exam 720 नंबर का होता है। इसमें 1/4 negative marking होती है। इसका मतलब यह है कि यदि आप एक सवाल सही करते हैं तो आपको +4 मिलते हैं। और यदि आप एक सवाल गलत करते हैं तो आपको -1 मिलता है।

क्या open board स्कूल वाले बच्चे NEET का exam दे सकते हैं?

जी हां, इस पर भी सुप्रीम कोर्ट मैं अर्जी डली हुई है। जब तक सुप्रीम कोर्ट का कोई फैसला नहीं आ जाता तब तक ओपन स्कूल बोर्ड वाले बच्चे भी NEET का exam दे सकते हैं।


एक विनती?

मैंने इस पोस्ट को लिखने के लिए कड़ी मेहनत की है, आपकी मदद करने के लिए। अगर आप इसे सोशल मीडिया पर शेयर(share) करें और नीचे कमेंट(comment) करें, तो मुझे बहुत मदद मिलेगी। ये है रास्ता.. ♥️

इस तरह आप मदद कर सकते हैं...

Leave a Comment