JEE Advance क्या है? पेपर कौन बनाता है ?, Eligibility, Syllabus, Exam Pattern, Marks, Fees, Negative Marking?

JEE Advance

JEE Advance क्या है? पेपर कौन बनाता है ?, Eligibility, Syllabus, Exam Pattern, Marks, Fees, Negative Marking?

JEE Advance आपने अपने जीवन में कभी ना कभी तो IIT Bombay, IIT Khadakpur, IIT Bangalore के बारे मैं तो आपने सुना ही होगा। आपके मन में यह सवाल भी आया होगा कि इन highly reputable कॉलेज में admission कैसे ले।

चलिए आपको इससे अवगत कराते हैं। और एक सटीक जानकारी देते हैं जिसकी मदद से आप भी इन कॉलेजों में admission लेकर करोड़ों का package उठा सके।

IIT मैं admission कहां कैसे लें?

IIT जैसी बड़ी यूनिवर्सिटी में admission लेने के लिए आपको JEE Advance का पेपर देना पड़ता है JEE का पेपर दो भागों में बांटा गया है। JEE mains, JEE Advance. जब आप JEE Mains का पेपर qualify कर लेते हैं उसके बाद आप JEE Advance के लिए Eligible होते हैं। और आपको JEE Advance के पेपर के नंबर के आधार पर आपको कॉलेज मिलता है।

JEE mains के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए दिए लिंक पर क्लिक करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है।JEE Mains क्या है, पेपर कितने होते हैं, Eligibility, Syllabus, Exam Pattern, Negative Marking?

JEE Advance का पेपर कौन दे सकता है?

  • JEE Advance का पेपर देने के लिए आपको JEE mains qualify करना पड़ता है।
  • आपके पास 11th, 12th  में Physics, Chemistry and Mathematics होना अनिवार्य है।
  • आप यह परीक्षा केवल दो बारी दे सकते हैं। यदि आप 12th  में अभी पढ़ रहे हैं तो आप यह परीक्षा एक बार अभी और एक बार ड्रॉप लेने के बाद दे सकते हैं। और यदि आप ने ड्रॉप लिया है तो आप यह परीक्षा सिर्फ एक बार ही दे सकते हैं।

JEE Advance परीक्षा का syllabus क्या है?

JEE Advance के पेपर में 11th, 12th की Physics, Chemistry and Mathematics के Syllabus से सवाल पूछें जाते हैं। इस पेपर का difficulty level थोड़ा ज्यादा होता है।

JEE Advance का पेपर कौन बनाता है?

हर साल JEE mains का पेपर NTA द्वारा आयोजित करवाया जाता है जबकि JEE Advance का पेपर IIT बनाती है।

 JEE Advance का पेपर कितने marks का होता है?

यह किसी को नहीं पता होता कि JEE Advance का पेपर कितने नंबर का होता है। जब आप पेपर देने बैठ जाते हैं तभी आपको पता चलता है कि आपका पेपर कितने number का है आपका पेपर 360, 500, 500, 600 कितने नंबर का हो सकता है।

JEE advanced  का paper pattern क्या है?

अगर JEE Advance के पेपर पैटर्न के बारे में बात की जाए तो यह भी कोई fix नहीं है इसमें आपको MCQ, Match,  multiple answer type , numerical answer type  आदि सवाल देखने को मिल सकते हैं।

इस परीक्षा में detailed सवालों पर फोकस किया जाता है। यह परीक्षा आपके concept के ऊपर ज्यादा Focus करती है।

JEE Advance की merit list तीनों सब्जेक्ट physics, chemistry and maths के आधार पर ही बनती है। यदि आप दो सब्जेक्ट में अच्छा स्कोर कर रहे हैं और एक सब्जेक्ट आपका कमजोर है तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

JEE Advance के बाद कहां मिल सकता है admission?

अगर आपने JEE Advance में भी अच्छा स्कोर किया है तो आपको IISC, IIT and petrolium institute  में भी admission मिल सकता है।

JEE Advance का रजिस्ट्रेशन कैसे करें और कितनी फीस लगती है?

यदि आप JEE Advance में रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं तो हमने आपके लिए नीचे government की वेबसाइट का लिंक दिया है आप वहां पर क्लिक करके कुछ ही मिनटों में अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। – Click Here

इतनी लगेगी रजिस्ट्रेशन फीस –

  • Female candidates (all categories) Rs. 1450
  • SC/ST Rs.1450 All other candidates Rs. 2900

एक विनती?

मैंने इस पोस्ट को लिखने के लिए कड़ी मेहनत की है, आपकी मदद करने के लिए। अगर आप इसे सोशल मीडिया पर शेयर(share) करें और नीचे कमेंट(comment) करें, तो मुझे बहुत मदद मिलेगी। ये है रास्ता.. ♥️

इस तरह आप मदद कर सकते हैं...

Leave a Comment