भारतीय सेना की वर्दी पहनना सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि देश सेवा का जज्बा है। जब भी हम किसी अफसर को देखते हैं, तो मन में सम्मान जाग उठता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इतनी जिम्मेदारी उठाने वाले इन अफसरों को सरकार क्या सुविधाएं देती है? अक्सर युवाओं के मन में सवाल आता है कि nda ki salary kitni hoti hai और क्या ट्रेनिंग के दौरान भी पैसे मिलते हैं?
अगर आप भी nda join kaise kare यह सोच रहे हैं, या सिर्फ जानकारी के लिए nda ki salary जानना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको बिल्कुल आसान भाषा में बताएंगे कि एक लेफ्टिनेंट से लेकर जनरल तक की सैलरी क्या होती है और उन्हें कौन-कौन से भत्ते (Allowances) मिलते हैं।
यह भी पढ़ें –Job or Business Me Antar | जॉब और बिज़नेस में अंतर
NDA Kya Hai? (What is NDA in Hindi)
NDA (National Defence Academy) दुनिया की पहली ऐसी अकादमी है जहाँ तीनों सेनाओं (जल, थल और वायु सेना) के कैडेट्स एक साथ ट्रेनिंग लेते हैं। यह खड़कवासला, पुणे में स्थित है।
यहाँ से पास होने के बाद कैडेट्स आगे की ट्रेनिंग के लिए अपनी-अपनी एकेडमी (IMA, INA, AFA) में जाते हैं और फिर भारतीय सेना में ‘अफसर’ (Officer) बनते हैं। NDA kha hai का जवाब पुणे, महाराष्ट्र है।
NDA Eligibility (योग्यता)
- उम्र: 16.5 से 19.5 साल के बीच।
- पढ़ाई: 12वीं पास (आर्मी के लिए कोई भी स्ट्रीम, लेकिन नेवी और एयरफोर्स के लिए 12वीं में Physics और Maths जरुरी है)।
- वैवाहिक स्थिति: अविवाहित (Unmarried)।
- हाइट: कम से कम 157 सेमी (पहाड़ी क्षेत्रों के लिए छूट है)।
सुधार: पुराने आर्टिकल में लिखा था कि 60% मार्क्स जरुरी हैं, लेकिन अब सिर्फ 12वीं पास होना काफी है (बशर्ते आप मेरिट लिस्ट में आएं)।
क्या NDA में Negative Marking होती है?
जी हाँ, तुक्का लगाना महँगा पड़ सकता है!
- मैथ्स: गलत जवाब पर -0.83 नंबर कटते हैं।
- GAT (पेपर 2): गलत जवाब पर -1.33 नंबर कटते हैं।
NDA Join Kaise Kare? (Selection Process)
अगर यह सैलरी और सम्मान आपको आकर्षित कर रहा है, तो जानिए nda join kaise kare। इसके लिए आपको UPSC द्वारा आयोजित परीक्षा पास करनी होती है।
NDA Me Kitne Exam Hote Hai?
NDA की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होती है:
- लिखित परीक्षा (Written Exam): यह 900 नंबर का होता है।
- पेपर 1: गणित (300 नंबर)
- पेपर 2: जनरल एबिलिटी (600 नंबर)
- SSB इंटरव्यू (Interview): लिखित परीक्षा पास करने वालों को 5 दिन के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। यह भी 900 नंबर का होता है।
NDA का पेपर कितने देर का होता है?
NDA के 2 पेपर होते हैं दोनों पेपर ढाई घंटे के होते हैं।
यह भी पढ़ें Application for New Passbook in Hindi
एनडीए का पेपर साल में कितनी बार होता है?
एनडीए की परीक्षा साल में दो बार (अप्रैल और सितंबर) आयोजित की जाती है।
NDA Ki Salary Kitni Hoti Hai? (Training & Officer Salary)
चलिए अब सीधे मुद्दे पर आते हैं। NDA की सैलरी को हम दो हिस्सों में बांट सकते हैं:
1. ट्रेनिंग के दौरान सैलरी (Stipend during Training)
जब आपका सिलेक्शन हो जाता है और आप ट्रेनिंग पर जाते हैं, तो उसे ‘कैडेट’ कहा जाता है।
क्या आप जानते हैं? ट्रेनिंग के दौरान भी आपको पैसे मिलते हैं!
- स्टाइपेंड (Stipend): ट्रेनिंग के समय कैडेट्स को ₹56,100 प्रति माह का स्टाइपेंड मिलता है।
- यह पैसा (Pay Level 10) के हिसाब से होता है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद यह एरियर (Arrears) के रूप में मिलता है।
2. अफसर बनने के बाद सैलरी (Salary after Commissioning)
जब ट्रेनिंग पूरी हो जाती है और आप लेफ्टिनेंट (Lieutenant) के पद पर जॉइन करते हैं, तो आपकी सैलरी कुछ इस तरह होती है:
| रैंक (Rank) | पे लेवल (Pay Level) | बेसिक सैलरी (Basic Pay) |
| Lieutenant | Level 10 | ₹56,100 – ₹1,77,500 |
| Captain | Level 10B | ₹61,300 – ₹1,93,900 |
| Major | Level 11 | ₹69,400 – ₹2,07,200 |
| Lt. Colonel | Level 12A | ₹1,21,200 – ₹2,12,400 |
| Colonel | Level 13 | ₹1,30,600 – ₹2,15,900 |
ध्यान दें: यह सिर्फ ‘बेसिक सैलरी’ है। असली कमाई तो भत्तों (Allowances) को मिलाकर होती है, जो इससे कहीं ज्यादा होती है।
NDA Officers को मिलने वाले भत्ते (Allowances)
सिर्फ nda ki salary ही नहीं, अफसरों को ढेर सारे अलाउंस भी मिलते हैं जो उनकी लाइफस्टाइल को शानदार बनाते हैं:
- Military Service Pay (MSP): हर महीने ₹15,500 अलग से मिलते हैं।
- Dearness Allowance (DA): महंगाई भत्ता (जो समय के साथ बढ़ता रहता है)।
- Flying Allowance: अगर आप पायलट हैं (Army Aviation या Air Force), तो ₹25,000 हर महीने एक्स्ट्रा।
- High Altitude Allowance: सियाचिन जैसे ऊंचे और खतरनाक इलाकों में पोस्टिंग होने पर ₹42,500 तक एक्स्ट्रा मिलते हैं।
- Field Area Allowance: बॉर्डर या फील्ड में रहने का अलग भत्ता।
- Transport Allowance: आने-जाने का खर्चा।
यह भी पढ़ें –Abha Card Benefits in Hindi
यह भी पढ़ें –Har Ghar Nal Jal Yojana – एक मुहिम, हर घर में पहुंचेगा पानी।
यह भी पढ़ें –Family ID Kya Hoti Hai | फ़ैमिली आईडी क्या होती है।
निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों, NDA Ki Salary Kitni Hoti Hai यह जानकर आपको अंदाजा हो गया होगा कि सेना अपने अफसरों का कितना ख्याल रखती है। अच्छी सैलरी, सम्मान और देश सेवा का मौका – यह सब एक साथ सिर्फ फौज में ही मिलता है।
अगर आपके अंदर भी वो आग है, तो तैयारी शुरू कर दीजिये। Asan Jankari की तरफ से आपको ‘जय हिन्द’!
People Also Ask (FAQs)
Ans: ट्रेनिंग के दौरान ₹56,100 फिक्स स्टाइपेंड मिलता है। कमीशन होने के बाद लेफ्टिनेंट को भत्ते मिलाकर लगभग ₹85,000 से ₹1,00,000 महीना मिलता है।
Ans: नहीं, आपको बस 12वीं पास होना चाहिए। 60% या उससे ज्यादा की कोई बाध्यता नहीं है, लेकिन नेवी/एयरफोर्स के लिए फिजिक्स और मैथ्स होना जरुरी है।
Ans: एनडीए की परीक्षा साल में दो बार (अप्रैल और सितंबर) आयोजित की जाती है।
Ans: जी हाँ, अब लड़कियां भी एनडीए के जरिए सेना में अफसर बन सकती हैं।