JEE Mains क्या है, Eligibility, Syllabus, Exam Pattern, Negative Marking?

JEE Mains

JEE Mains क्या है, पेपर कितने होते हैं, Eligibility, Syllabus, Exam Pattern, Negative Marking?

JEE mains इंजीनियर बनने का सपना किसका नहीं होता, किसके माता-पिता नहीं चाहते कि उसका बेटा या बेटी उच्च शिक्षा प्राप्त करें और एक अच्छी नौकरी करें। इंजीनियर की बात आती है तो चेहरे पर खुशी आ जाती है। इंजीनियर बनने के लिए मेहनत तो खूब लगती है और भारत देश में मेहनत करने वालो की कमी नहीं।

यह भी पढ़ें – NEET UG क्या है? इसका पेपर कौन-कौन दे सकते हैं, जानिए पूरी जानकारी

लेकिन जब पेपर की बात आती है तो लोगों के पास सटीक जानकारी ना होने की वजह से लोगों का या उनके बच्चों का सपना टूट जाता है। तो चलिए इंजीनियर बनने के लिए आपको सही जानकारी देते हैं। सबसे पहले आपको JEE exam देना पड़ता है।

JEE क्या है?

जैसे किसी भी बड़े अधिकारी से मिलने के लिए हमें appointment की जरूरत होती है, उसी तरह JEE एक ऐसा पेपर है जिसे देने के बाद ही इंजीनियरिंग में Admission ले सकते हैं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ एक यही exam है।

कुछ exam और भी है जो स्टेट के द्वारा आयोजित करवाए जाते हैं।  लेकिन धीरे-धीरे सब को खत्म करके JEE के साथ mix किया जा रहा है। तो अगर आप इंजीनियर बनना चाहते हैं तो JEE उसी अपॉइंटमेंट की तरह काम करेगा आपको यह exam देना ही पड़ेगा।

JEE के कितने पेपर होते हैं?

JEE दो भाग में आयोजित करवाया जाता है।

  • JEE mains
  • JEE Advanced

अगर आप JEE Advanced के बारे में जानना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करके उसके बारे में पढ़ सकते हैं। – JEE Advance क्या है? पेपर कौन बनाता है ?, Eligibility, Syllabus, Exam Pattern, Marks, Fees, Negative Marking?

JEE mains देने के बाद ही आप JEE Advanced के लिए eligible होते हैं। तो चलिए जान लेते हैं JEE mains के बारे में।

कौन-कौन JEE mains का exam दे सकते है?

  • यदि आपने 11th, 12th,  Physics ,Chemistry and Maths से की है तो आप यह exam दे सकते हैं।
  • यह exam ऑनलाइन होता है, तो उसके लिए आपको कंप्यूटर चलाना आना चाहिए।
  • आप यह exam तीन बार ही दे सकते हैं, मतलब यदि अभी आप 12th कर रहे हैं तो एक बार अब और आप दो बार ड्रॉप लेकर यह exam दे सकते हैं। और यदि आपने 12th कर ली है तो आप सिर्फ दो बार ही ड्राप लेकर exam दे सकते हैं।

JEE mains में Syllabus क्या आता है और Exam Pattern क्या होता है?

JEE mains के syllabus की बात की जाए तो उसमें 11th, 12th, की Physics , Chemistry and Maths आती है।

इसमें आपको 75 सवाल देखने को मिलते हैं।

  • Physics 25
  • Chemistry 25
  • Mathematics 25

यह 25 सवाल भी दो भागों में बटे होते हैं।

  • MCQ type 20
  • Numerical answer type 05

क्या JEE mains के पेपर मे negative marking होती है?

Negative marking की बात की जाए तो एक सही जवाब पर आपको +4 और एक गलत जवाब पर आपको -1 नंबर मिलते है।

JEE mains का पेपर 300 marks का होता है। जिसे clear करने के बाद आपके नंबर के हिसाब से आपको कॉलेज में एडमिशन मिलता है और यदि आप JEE Advanced का पेपर देना चाहे तो आप वह भी दे सकते हैं।

JEE mains  के बाद किस-किस कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है?

यह सभी लोगों को पता नहीं होता कि आप JEE mains के बाद कई कॉलेज जैसे कि NIT, IIIT, GFTI, SFTI अलग-अलग जगह पर admission ले सकते है।

यदि आप JEE mains का फॉर्म भरना चाहते हैं तो नीचे दी हुई लिंक पर क्लिक करेंगे तो आप NTA के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। – Website


एक विनती?

मैंने इस पोस्ट को लिखने के लिए कड़ी मेहनत की है, आपकी मदद करने के लिए। अगर आप इसे सोशल मीडिया पर शेयर(share) करें और नीचे कमेंट(comment) करें, तो मुझे बहुत मदद मिलेगी। ये है रास्ता.. ♥️

इस तरह आप मदद कर सकते हैं...

Leave a Comment